Tag Archives: जेठ ने किया बलात्कार

बरेली: महिला ने जेठ पर लगाया बलात्कार का आरोप, पति और ससुराल वालों पर भी लगाए गंभीर आरोप


बरेली। बरेली जनपद में एक विवाहिता ने अपने ही जेठ पर जबरन बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता शीनू राजपूत ने बताया कि उसका विवाह 6 नवंबर 2024 को ग्राम बण्डिया थाना सीबीगंज निवासी प्रदीप के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसका जेठ संतोष उस पर बुरी नजर रखता था और कई बार अश्लील हरकतें कर चुका था।

महिला ने आरोप लगाया कि 11 मई 2025 की रात लगभग 12 बजे जब उसका पति ड्यूटी पर था, तब उसका जेठ संतोष चाकू लेकर कमरे में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। घटना के बाद उसने किसी को बताने पर जान से मारने की चेतावनी दी।

जब पीड़िता ने ससुराल वालों से शिकायत की और रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तो उन्होंने उसे एक अन्य महिला के घर किराये के कमरे में पति सहित रखवा दिया। कुछ समय बाद पति भी उसे छोड़कर चला गया और अब न तो पति और न ही ससुराल पक्ष उसे स्वीकार कर रहा है।

पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की मांग करते हुए जेठ और ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है।