पीलीभीत में कांग्रेस नवनियुक्त कार्यकारिणी का पदग्रहण एवं संकल्प समारोह संपन्न

पीलीभीत। जिला शहर कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों का पदग्रहण एवं संकल्प समारोह काशीराम बारातघर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार सहित सभी जिला व शहर कांग्रेस पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।

कांग्रेस पार्टी की यूथ जिला अध्यक्ष, पीलीभीत नीलम सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई, कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय काशीराम बारात घर, पीलीभीत में किया गया। इस कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी के तीन बार के पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आदरणीय रवि प्रकाश वर्मा को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

संविधान की रक्षा और कांग्रेस की भूमिका

पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश की खनिज संपदा और संपत्तियों को कुछ पूंजीपतियों के हाथों सौंप रही है। उन्होंने कहा, “भारत का संविधान देश की आत्मा है, लेकिन आज संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करके इसे नष्ट किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी संविधान और गरीबों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

युवाओं के भविष्य पर चिंता

कोऑर्डिनेटर असलम चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 5000 सरकारी स्कूलों के बंद होने का मुद्दा उठाया और कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों की शिक्षा खतरे में पड़ गई है।

कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका

कोऑर्डिनेटर अजय शुक्ला ने कहा कि “कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ हैं। बूथ स्तर पर मेहनत करके ही हम जनता की सेवा करते हुए सत्ता में वापसी करेंगे।” वहीं, कोऑर्डिनेटर राफिया शबनम ने फ्रंटल संगठनों के सदस्यों से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई और पार्टी के प्रति संकल्प व्यक्त किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूथ जिला अध्यक्ष नीलम सिंह की अहम भूमिका रही।

यह आयोजन कांग्रेस पार्टी के स्थानीय संगठन को मजबूत करने और युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

झंडा वितरण एवं संकल्प

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस का झंडा और टोपी वितरित की गई। साथ ही, प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाने का आग्रह किया गया।

मौजूद प्रमुख लोग

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, प्रवक्ता हेमंत मिश्रा, एडवोकेट मीरा देवी, आशिया फातिमा, मीना देवी, बबीता सक्सेना, सुभाष गंगवार, प्रदीप मौर्या, जाहिद खान, बासुदेव ठाकुर, दानिश अल, नागेश पाठक, ईश्वर दयाल पासवान, लाल बहादुर, अल्पसंख्यक प्रदेश प्रभारी अनवर, अनीश युसूफ मलिक, छात्र कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीलम सिंह, नवीन सक्सेना, राजू मिश्रा, शुभम गुप्ता, नंदलाल गौतम, नफीस, सतवीर सिंह, हरिओम सिंह, प्रीत सिंह, सुभाष चंद्र गंगवार, मुमताज, रवि लोधी, हरीश कुमार मौर्य, नफीस खान, इरफान खान, सुलेमान खान, मोहम्मद असद, गाने सत्संग, मोहम्मद नाजिम, सुबोध कुमार, फूलचंद, श्रीपाल सोनी, देवी छाया, रागिब मलिक, ताहिर सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन हेमंत मिश्रा ने किया। वरिष्ठ कांग्रेसी रवि प्रकाश वर्मा के स्वागत में अभिनय गुप्ता (गोल्डी भैया), शहर विधानसभा प्रभारी और यूथ जिला अध्यक्ष नीलम सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *